फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महाविद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र की तैयारियां शुरू

Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीसी बागला डिग्री कॉलेज में स्नातक के सभी संकायों की सीटें फुल हो चुकी हैं। परास्नातक में प्रवेश के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। कॉलेज में इन-दिनों डाॅ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन




राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षाएं पूर्व में ही हो चुकी हैं। परीक्षफल भी घोषित हो चुका है। अब महाविद्यालयों में नए सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीसी बागला कॉलेज में स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। स्नातक के सभी संकायों की सीटें फुल हो चुकी हैं। कॉलेज में पांच अगस्त से स्नातक की कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल कॉलेज में डाॅ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की परीक्षाएं चल रही हैं। इनका परीक्षाफल घोषित होने के बाद परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।




कॉलेज में सीटों की स्थिति
कोर्स का नाम सीटों की संख्या
बीए - 720
बीकॉम - 180
बीएससी - 360
बीबीए - 60
एमए - 60
एमएससी - 240
एम.कॉम - 60





नए शैक्षिक सत्र की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कॉलेज में स्नातक की सीटें फुल हो चुकी हैं। इस समय कॉलेज में डाॅ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यलय की परीक्षाएं चल रही हैं। जल्द ही परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महावीर सिंह छोंकर, प्राचार्य पीसी बागला कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें