फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारी शुरू, 30 को निकलेगा जुलूस

Mon, 03 Aug 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
रईस अहमद अब्बासी का स्वागत करते समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
30 अगस्त को 31वें जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों के लिए रविवार को किला गेट स्थित मस्जिद अलवर में मुस्लिम इंतजामिया कमेटी की बैठक हुई। सर्वसम्मति से रईस अहमद अब्बासी को 31वें जुलूस-ए-मोहम्मदी का सदर चुना गया।
विज्ञापन



बैठक की अध्यक्षता कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी और हाजी जमील अहमद ने की, इसमें जुलूस के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई। रईस अहमद अब्बासी ने बताया कि जुलूस हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस पर निकलेगा। 30 अगस्त की सुबह 10 बजे किला गेट से परंपरागत रूप से शुरुआत होगी।


जुलूस जामा मस्जिद, नयागंज, चक्की बाजार, सर्कुलर रोड और सासनी गेट जैसे प्रमुख स्थानों से गुजरेगा। दोपहर करीब 2:30 बजे यह पुनः किला गेट स्थित जामा मस्जिद पर संपन्न होगा। बैठक में हाफिज नदीम हुसैन बरकाती, मुश्ताक कुरैशी, हाजी नवाब अब्बासी, शाहिद कुरैशी, पूर्व सभासद बबलू कुरैशी, सभासद शाहरुख, साबिर हुसैन और मौलाना मुकीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें