भाजपा आलाकमान ने प्रेम सिंह कुशवाह को हाथरस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वह पिछड़े वर्ग से आते हैं। वह मूल रुप से सासनी कस्बा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रेम सिंह कुशवाह के हाथरस का घोषणा की है। प्रेम सिंह कुशवाहा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। भाजपा ने आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। पार्टी पिछड़े वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, जिसके चलते इस बार जिलाध्यक्ष पद पर पिछड़े वर्ग के नेता को प्राथमिकता दी गई है।