कस्बा के हरिनगर निवासी एक महिला ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है कि अप्रशिक्षित नर्स के उपचार से उसकी देवरानी का गर्भपात हो गया। शिकायतकर्ता पिंकी देवी ने बताया कि उसकी देवरानी को पेट दर्द की समस्या होने पर वह उक्त नर्स के यहां हरिनगर गई तो उसने दो दिन की दवा दे दी। दवा खाने से महिला की हालत बिगड़ते ही परिजन उसे अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने के कारण उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने अप्रशिक्षित नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।