फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुंबई के ढोल पर गूंजा भगवान परशुराम का जयघोष, धूमधाम से निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भव्य रथ में सजे भगवान परशुराम, मनोहारी झांकियां, झूमते भक्त, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के अलावा भगवान परशुराम शोभायात्रा में चारों ओर भक्तिरस बरसा। भक्ति में सराबोर होकर श्रद्धालु झूमे रहे थे। गगनभेदी जयकारों की गूंज दूर दूर तक सुनाई दे रही थी। यह नजारा था शहर में बुधवार को निकाली गई भगवान परशुराम शोभायात्रा का।
विज्ञापन



शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, विनोद उपााध्याय, मुकुल उपाध्याय, डॉ अविन शर्मा ने भगवान परशुराम की आरती उतारकर पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। मेला अध्यक्ष उमेश शर्मा ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर दुपट्टा पहनाकर छवि चित्र भेंट कर स्वागत किया। इसके अलावा जगह जगह शहर में भगवान परशुराम शोभायात्रा का आरती उतारकर स्वागत किया गया।




शोभायात्रा में सबसे आगे ऊंट चल रहे थे। उसके भगवान गणेश, भगवान शंकर, भगवान राम दरबार, हनुमानजी, खाटू श्याम, भोलेनाथ की झांकी, हनुमान जी की झांकी, मुंबई के ढोल को देखने वालों की खासी भीड़ रही। बनारस के डमरू भी शोभायात्रा में चार चांद लगा रहे थे। इसके अलावा हिसार, मैनपुरी के अलावा अलग-अलग स्थानों की तीन दर्जन से अधिक झांकियां शामिल रहीं। अयोध्या की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भव्य काली प्रदर्शन भी देखने को मिला। बाहर से आए बैंडों ने समा बांध दिया। इसके अलावा पैराशूट से पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन





मौके पर दीपक शर्मा, संजय शर्मा, योंगेंद्र शर्मा योगा पंडित, मनोज श्रोती, अनुराग अग्निहोत्री, सौरभ शर्मा, कपिल मोहन गौड, जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, नीतेश पाण्डेय, विशाल शर्मा, गौरव रावत, नवनीत गौतम, देश दीपक रावत, प्रशांत शर्मा, विपिन लवानियां आदि थे। संचालन नितिन मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें