फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गर्भवती महिला की करंट लगने से मौत, मां के पास खड़ा रोता रहा मासूम, पर बचा न सका

Tue, 27 Jun 2023 05:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गर्भवती ललिता सोमवार की रात को घर में रखे तूफानी पंखा को इधर-उधर कर रही थी। पंखे में करंट आने के कारण ललिता बेहोशी होकर जमीन पर गिर गई। ललिता को करंट लगने के बाद उसका दो वर्षीय बेटा पास खड़ा काफी देर तक रोता रहा। पर मां को बचा न सका।
विज्ञापन
गर्भवती महिला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव नगला बाबू में तूफानी पंखा में करंट आने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


रिंकू पुत्र श्री राम गांव के पास में ही मजदूरी कर रहा था। उसकी 25 वर्षीय पत्नी ललिता सोमवार की रात को घर में रखे तूफानी पंखा को इधर-उधर कर रही थी। पंखे में करंट आने के कारण ललिता बेहोशी होकर जमीन पर गिर गई। ललिता को करंट लगने के बाद उसका दो वर्षीय बेटा पास खड़ा काफी देर तक रोता रहा। 

बच्चे की रोने की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग व उसका पति रिंकू मौके पर आ गया और ललिता को बेहोशी हालत में अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। लोगों का कहना है कि ललिता की रिंकू से करीब सात माह पूर्व में दूसरी शादी फिरोजाबाद से हुई थी। ललिता अपने साथ करीब डेढ़ साल का बेटा साथ लेकर आई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें