फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pre Board: यूपी बोर्ड की तर्ज पर होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं, सीसीटीवी से होगी निगरानी, तीन घंटे का होगा समय

Sun, 28 Dec 2025 01:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सीबीएसई की तरह अब यूपी बोर्ड ने भी अपनी मुख्य परीक्षाओं से पहले प्री बोर्ड कराने का निर्णय लिया है। प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाएं जनवरी के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का प्रश्नपत्र प्रारूप, अंक विभाजन और समय-सीमा बोर्ड की मुख्य परीक्षा के समान होंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा जैसा वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्री-बोर्ड परीक्षाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के अनुसार वर्ष 2026 की प्री-बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह बोर्ड परीक्षा के अनुरूप आयोजित की जाएंगी। इसके लिए वर्ष 2025 के अप्रयुक्त (जो प्रयोग न हुआ हो) प्रश्नपत्रों का उपयोग किया जाएगा, जिन्हें परिषद द्वारा विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाएगा। हाथरस जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 44,370 परीक्षार्थी प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें कक्षा 10 के 22,162 तथा कक्षा 12 के 22,208 छात्र-छात्राएं हैं।

परिषद के निर्देशानुसार प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाएं जनवरी के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का प्रश्नपत्र प्रारूप, अंक विभाजन और समय-सीमा बोर्ड की मुख्य परीक्षा के समान होंगे। इससे छात्रों को वास्तविक परीक्षा की तैयारी करने, समय प्रबंधन करने और प्रश्नों के स्वरूप से परिचित होने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


प्री-बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न कराई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि परिषद द्वारा प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी विद्यालयों को समय रहते तैयारियां पूरी करने और परीक्षा आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्री-बोर्ड परीक्षा अपने उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें