फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रयागराज जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस तीन दिन तक डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे से संचालित 15464 महानंदा एक्सप्रेस को रेलवे प्रशासन ने तीन दिन के लिए डायवर्ट कर दिया है। ये ट्रेन फतेहपुर, भारवारी, प्रयागराज, विंध्याचल व मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के बीच नहीं चलेगी। कानपुर सेंट्रल से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के बीच चलेगी।
विज्ञापन

रेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस ट्रेन का रूट तीन दिन के लिए बदला गया है। रविवार, सोमवार व मंगलवार को यह ट्रेन फतेहपुर, भारवारी, प्रयागराज, विंध्याचल व मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के बीच नहीं चलेगी। इस ट्रेन को कानपुर सेंट्रल से सीधे अन्य मार्ग पर होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशन पहुंचाया जाएगा।
रविवार को रेलवे की ओर से इस ट्रेन को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 9.25 घंटे के लिए रीशेडयूल किया गया। हाथरस में इसके आने का तय समय सुबह 10.08 बजे है, लेकिन यह 10 घंटे की देरी से पहुंची। सुबह की ट्रेन शाम को पहुंचने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तमाम यात्रियों ने अपनी यात्रा को निरस्त कर दिया। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

बातचीत-
सोचा था कि सोमवार सुबह महानंदा से प्रयागराज जाएंगे, क्योंकि इस ट्रेन में जगह मिलने की उम्मीद रहती है, लेकिन पता चला कि ट्रेन तीन दिन तक प्रयागराज जाएगी ही नहीं तो फिर कार्यक्रम निरस्त कर दिया।
आशीष शर्मा, हाथरस जंक्शन।


मुझे महानंदा एक्सप्रेस से जाना था, लेकिन यह ट्रेन करीब 10 घंटे देरी से आनी थी, इसलिए अब शाम के समय ही स्टेशन पर पहुंच कर देखूंगा कि ट्रेन कितनी लेट है। हो सकता है कि अब यात्रा को कुछ दिन के स्थगित कर दूं।
विज्ञापन

विपिन सिंह, हाथरस जंक्शन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें