फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रधान पर लगा चौथ मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल

Sat, 10 Jun 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कोटा के प्रधान के द्वारा तीन लाख रुपये मांगने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसकी शिकायत गजेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव नहरोई ने पुलिस अधीक्षक से की है।
विज्ञापन





ऑडियो में कोटा गांव के प्रधान योगेश तीन लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। प्रधान कह रहे हैं कि डॉक्टर से डेढ़ लाख रुपये आ चुके हैं। तुम्हें तीन लाख रुपये देने ही होंगे। यह बात सुनकर गजेंद्र सिंह ने इतनी जल्दी पैसे नहीं होने की बात कही तो प्रधान ने कहा कि यह तो हाल ही हाल का काम होता है। आज के बाद कोई मदद नहीं कर पाऊंगा।



गजेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव नहरोई हाथरस का कहना है कि गांव कोटा के प्रधान ने धमकी दी है कि अगर कोटा में दुकान करनी है तो तीन लाख रुपये देने होंगे। गांव कोटा के प्रधान योगेश कुशवाहा का कहना है कि चौथ वसूली का आरोप गलत है। शिकायतकर्ता का मकान ग्राम समाज की जमीन पर है। इसकी पैमाइश भी हो चुकी है। पैसे की मांग वाली बात जमीन के आवंटन को लेकर थी। यह ऑडियो एक माह पुराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें