फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात की बस पर गिरा बिजली का तार, चार झुलसे

Sat, 23 Jun 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
बिजली के तार से झुलसा युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव घनी को जा रही बारात की एक बस के ऊपर विद्युत करंट का तार टूटकर गिर गया। जिससे बस की छत पर बैठे 4 बाराती घायल हुए है। बस में बैठे अन्य यात्रियों को भी करंट का जोरदार झटका लगा है। इस बस में करीब 80 बाराती सवार थे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद पर भर्ती कराया गया है। सभी की स्थित खतरे से बाहर बताई जा रही है।  
विज्ञापन


बारातियों द्वारा दी गई जानकारी में अनुसार बारात जिला मथुरा के थाना मगौर्रा क्षेत्र के गांव नगला वर से आ रही थी। यह बारात लाखन सिंह के पुत्र की थी। गर्मी के कारण 7-8 बाराती छत पर बैठे हुए थे। बस मथुरा-सादाबाद रोड से नाले पर होकर जाने वाले रास्ते से गुजर रही थी। नाले के ऊपर से बिजली की लाइन भी गुजर रही है। बिजली का तार बस की किसी एंगल में फंसकर टूट गया। तार छत के ऊपर गिरा।

बस की छत पर बैठे पुष्पेंद्र पुत्र रमेश, महादेव पुत्र खेम सिंह व सन्नाम पुत्र कमल सिंह व एक अन्य बाराती झुलस गए। बस आगे बढ़ी तो तार बस से अलग हो गया। इन चारों को उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद पर भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाली केपी सिंह ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होगी तो विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें