फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सासनी बिजलीघर में हुआ फॉल्ट, तीन घंटे बिजली रही ठप, लोगों को दिक्कतों का करना पड़ा सामना

Mon, 15 Dec 2025 06:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सासनी बिजली घर में फॉल्ट हो गया। जिससे बिजली गुल हो गई। सुबह बिना बिजली के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरेलू काम चौपट पड़े रहे।
विज्ञापन
विद्युत मशीनों को ठीक करते इंजीनियर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी बिजलीघर में 15 दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे अचानक फॉल्ट होने से कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे तक विद्युत कर्मियों ने फाॅल्ट को दूर किया। तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। 

विज्ञापन


सुबह बिना बिजली के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरेलू काम चौपट पड़े रहे। लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत अधिकारियों से की, तब पता चला कि बिजलीघर में फॉल्ट की वजह से आपूर्ति ठप हुई है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता अभिनव तिवारी ने बताया कि सुबह बिजलीघर की मशीन में खराबी आ गई थी, जिसे समय रहते दूर कर लिया गया और आपूर्ति बहाल कर दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें