सासनी बिजलीघर में 15 दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे अचानक फॉल्ट होने से कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे तक विद्युत कर्मियों ने फाॅल्ट को दूर किया। तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
सुबह बिना बिजली के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरेलू काम चौपट पड़े रहे। लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत अधिकारियों से की, तब पता चला कि बिजलीघर में फॉल्ट की वजह से आपूर्ति ठप हुई है।