फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आठ दिन से बिजली ठप, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 Jul 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गिरधरपुर में आठ दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर को अभी तक नहीं बदला गया है, जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अल्हैपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता को समस्या से अवगत करा दिया है। इसके अलावा उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल भी जमा कर दिए हैं, फिर भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली संकट से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं।
प्रदर्शन में महीपाल, अवधेश, भील सिंह, अशोक, नरेश, धीरेंद्र, मनीष, ओमवीर, सतपाल सिंह, अनोखेलाल आदि अनेक ग्रामीण शामिल थे।अवर अभियंता पवन कसौधन ने बताया कि नया ट्रांसफाॅर्मर मंगाया गया है। जल्द ही उसे स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें