फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दफ्तरों पर उमड़ी भीड़, हंगामा

Wed, 30 Mar 2016 11:59 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ओटीएस बिल जमा करने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। विद्युत विभाग की एक मुश्त समाधान योजना आज गुुरुवार को समाप्त हो जाएगी। योजना के समाप्त होने से एक दिन पहले विद्युत वितरण खंड द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ के बिजली दफ्तरों पर ग्रामीण बकाएदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बकाएदारों ने जहां ओटीएस के तहत पंजीकरण कराया तो वहीं काफी बकाएदारों ने बकाया जमा किया।
विज्ञापन

एक मुश्त समाधान योजना के तहत बकाएदारों को फुल सरचार्ज माफी के साथ बिल जमा करने की छूट मिल रही है। इस छूट का लाभ लेेने के लिए अंतिम दिनों में विद्युत दफ्तरों पर बकाएदारों की जमकर भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को भी ओढ़पुरा बिजली दफ्तर, इगलास अड्डा बिजली दफ्तर सहित हाथरस जंक्शन, सासनी, सिकंदराराऊ, सादाबाद के बिजली दफ्तरों पर जमकर भीड़ उमड़ी। काउंटरों पर लंबी लंबी लाइनें लगी रहीं। सुबह से शाम तक बिजली दफ्तरों पर शोर शराबे जैसी स्थिति बनी रही। इससे बिजली अफसरों और कर्मियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


बातचीत-
- कल लास्ट डेट है, ऐसे में आज ही पंजीकरण होना जरूरी है। सुबह से दोपहर हो गई, लेकिन नंबर नहीं आया। 
- धनवीर, उपभोक्ता
- एक मुश्त समाधान योजना के तहत बकाया जमा करने आया था, लेकिन यहां आया तो काउंटर पर पहले से ही काफी भीड़ थी। 
- लक्ष्मण, उपभोक्ता 

- अंतिम दिनों में बिजली दफ्तर पर काउंटर की संख्या बढ़ानी चाहिए थी, जिससे कि प्रत्येक बकाएदार का बिल जमा हो सके। 
- रोहिताश, उपभोक्ता 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें