फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गर्मी में लोगों का पसीना छुड़ा रही बिजली कटौती

Mon, 17 Apr 2023 10:10 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली आमजन की मुश्किलें बढ़ा रही है। रात में आए-दिन बिजली गुल हो रही है। इस कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। बिजली सिस्टम पर एसी, कूलर और पंखों का भार बढ़ गया है। इस कारण लाइनों में फॉल्ट बढ़ गए हैं। बिना बिजली के उद्योग-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। विभागीय अधिकारी लाइनों की मरम्मत के लिए रिवेम्प का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक 65 बिजलीघरों के जरिये ढाई लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। अधिकारियों का कहना है कि कस्बा व शहर में आरएपीडीआरपी योजना के तहत 10 साल पहले बंच कंडक्टर लाइन डाली गई थी। अब यह लाइन काफी पुरानी होने के साथ जर्जर हो गई है। इस कारण लाइनें लोड सहन नहीं कर पा रही हैं।
शहर के गिजरौली, नवीपुर, ओढ़पुरा, प्रगतिपुमरम, कांशीराम टाउनशिप और देहात के लाखनू, अल्हैपुर, मुरसान, चंदपा, महौ, नगला रति आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। इस कारण लोगों के कभी दिन में कभी रात में कई कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि लाइनों की मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा। गर्मी में बेहतर आपूर्ति देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिना बिजली के रात में चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। विभागीय अधिकारी आपूर्ति पर ध्यान दें। - योगेश कुशवाहा, उपभोक्ता
आए दिन कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिना बिजली के कामकाज प्रभावित हो रहा है। विभाग को गर्मी में आपूर्ति पर ध्यान देने की जरूरत है। जहां लाइन जर्जर हैं, उन्हें सही कराया जाए। - दाऊदयाल, उपभोक्ता
बिजली आपूर्ति आए-दिन काफी काफी देर के लिए बाधित हो रही है। अभी से गर्मी ने रौद्र रूप दिखा रही है। विभाग को गर्मी की जरूरत को देखते हुए आपूर्ति की स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। -फूलचंद्र दुबे, उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें