फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डाकघर में नोटिस चस्पा, 18 साल से अधिक उम्र है तो नहीं बनेगा आधार कार्ड

Mon, 17 Apr 2023 10:07 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस  के मुख्य डाकघर में नोटिस लगा दिया गया है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के नए आधार कार्ड नहीं बनाए जाएंगे और न ही जन्मतिथि में बदलाव किया जाएगा। इस कारण लोग मुख्य डाकघर से लौट रहे हैं। बच्चों के लिए नए आधार कार्ड बनाने में जन्म प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
हाथरस के मुख्य डाकघर में चस्पा नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18 साल से अधिक उम्र के लोगों के आधार कार्ड नहीं बनाए जाएंगे और न हीं उनकी जन्मतिथि में बदलाव किया जाएगा। यह नोटिस हाथरस के मुख्य डाकघर में चस्पा कर दिया गया है। वहीं, बच्चों के नए आधार बनाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र की मांग की जा रही है। इस कारण लोग खासे परेशान हैं।

विज्ञापन


शहर के मुख्य डाकघर मेंं हर रोज औसतन 40 नए आधार कार्ड बनाए जाते हैं। शासन स्तर से बीते दिनों केवाईसी अनिवार्य कर दी गई। इस कारण डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और सही कराने के लिए हर रोज बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। डाकघर में नोटिस लगा दिया गया है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के नए आधार कार्ड नहीं बनाए जाएंगे और न ही जन्मतिथि में बदलाव किया जाएगा। इस कारण लोग मुख्य डाकघर से लौट रहे हैं। बच्चों के लिए नए आधार कार्ड बनाने में जन्म प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। आधार कार्ड न बनने के कारण लोगों को परेशानी का सामना क रना पड़ रहा है। पोस्टमास्टर रामबाबू का कहना है कि 18 साल से अधिक उम्र वालों के आधार कार्ड बनाने का काम सेंट्रल से ही बंद है।

बेटी का आधार कार्ड बनवाने के लिए आया हूं। सब कागज पूरे हैं। अब यह कहा जा रहा है कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर लाओ, तब आधार कार्ड बनाया जाएगा। इस कारण काफी परेशानी हो रही है। - मुकेश दीक्षित, उपभोक्ता
विज्ञापन

डाकघर में आधार कार्ड बनवाने आया हूं। जन्मतिथि सही करानी है। यहां यह कह रहे हैं कि 18 साल से अधिक उम्र के आधार कार्ड बनाने पर रोक लगी है। इस कारण यहां से लौटकर जा रहा हूं। - लोकेश, उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें