फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम के पैसे न मिलने पर आत्महत्या करने पहुंचा बिजली ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
काम के पैसे नहीं मिलने पर आत्महत्या करने पहुंचा बिजली ठेकेदार
विज्ञापन

वसुंधरा एन्क्लेव स्थित आरके इंडस्ट्रीज लिमिटेड बरेली पर लगाया काम के तीन लाख रुपये रोकने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बिजली विभाग का एक ठेकेदार वसुंधरा एन्क्लेव स्थित आरके इंडस्ट्रीज लिमिटेड बरेली के ऑफिस पर आत्महत्या करने पहुंच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे और आरोपियों को अपने साथ कोतवाली ले आई।
चंद्रप्रकाश सेंगर निवासी टिकारी हाथरस जंक्शन ठेके पर बिजली का काम करता है। आरोप है कि वसुंधरा एन्क्लेव स्थित आरके इंडस्ट्रीज लिमिटेड बरेली ने उसके काम के करीब तीन लाख रुपये रोक लिए हैं। इस बात से आहत होकर वह वसुंधरा एन्क्लेव स्थित आरके इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस पर आत्महत्या करने पहुंच गया। यहां पर किसी ने पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस चंद्रप्रकाश सेंगर और कंपनी के डीजीएम अनुराग त्रिपाठी व मैनेजर अशोक कुमार प्रजापति को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर दोनों पक्षों को बिठाकर बात की गई। मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि ठेकेदार पर कंपनी का करीब साढ़े पांच लाख रुपये का सामान है। वह उसे वापस नहीं कर रहा है। एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौते से मामले को निपटाने की बात लिखकर दे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें