ऑडियो वायरल के बाद बिजली महकमे के लिपिक को हटाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बीते दिनों शहर के अलीगढ़ रोड पर एक उपभोक्ता के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। इस प्रकरण में संबंधित बाबू द्वारा असेसमेंट कम करने के नाम पर 10000 की रिश्वत मांगी गई, जिसका ऑडियो वायरल हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली अफसरों ने बाबू को कार्यालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसे लेकर महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड पर एक उपभोक्ता का बकाया के चलते महकमे ने चेकिंग के दौरान मीटर तार दिया था। इसके बाद उपभोक्ता कटिया डालकर डायरेक्ट बिजली चोरी कर रहा था। इस मामले पर उपभोक्ता पर 49000 का महकमे के अधिकारियों ने असेसमेंट बनाया। एक बाबू ने इससे कम करने के लिए 10000 की रिश्वत मांगी। रिश्वत व का ऑडियो 2 दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। सोमवार को यह मामला अफसरों के संज्ञान में आया।
अफसरों के संज्ञान में आने के बाद संबंधित भूतपूर्व सैनिक सेवानिवृत्त बाबू को बिजली अफसरों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मामले में अधीक्षण अभियंता अभियंता संदीप अग्रवाल का कहना है एक डिविजन में तैनात बाबू द्वारा 10000 रिश्वत रिश्वत का मामला प्रकाश में आया था उस बाबू की छुट्टी कर दी गई है यह बाबू भूतपूर्व सैनिक था।