फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सड़क में गड्ढे, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रसगंवा बहरदोई संपर्क मार्ग पर जलभराव से हुए गड्ढे के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव रसगंवा से सादाबाद-बहरदोई मार्ग से जुड़ने वाला संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढे और उखड़ती गिट्टियां ग्रामीणों की परेशानी की वजह बनी हुई हैं। जर्जर रास्ते को लेकर क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि मार्ग से रसगंवा, बहरदोई, चिंता गढ़ी, कुकरगवां और आरती के ग्रामीणों आवागमन करते हैं। बारिश के पानी से सड़क की गिट्टी उखड़ आई है। सड़क किनारे में गड्ढा हो गया है। पिछले साल हुई बारिश में भी सड़क में कई गड्ढे हो गए थे। इससे स्कूल की बस को निकलने में परेशानी होती है। पिछले साल लोगों ने गड्ढे में खुद मिट्टी डालकर सड़क की मरम्मत कर ली थी, बीते दिनों हुई बारिश से सड़क फिर से जर्जर और गड्ढेदार हो गई है।

इससे वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। सुबह स्कूली वाहनों को भी यहां से निकलने में काफी दिक्कत होती है। मार्ग पर आए दिन गिरकर ग्रामीण घायल हो जाते हैं। समस्या को दूर करने के लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। समस्या का सुधार न होने पर हाईवे पर उतरने की चेतावनी दी। इस दौरान अमित पचौरी, अनुज सिसोदिया, संजीव सिसोदिया, यतीश शर्मा, सोनू, मनोज कुमार, विवेक, कमलकांत, जितेंद्र, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें