फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसीद खो जाने की वजह से शीतगृह ने नहीं दिया आलू, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव मौनिया निवासी संजय सिंह पुत्र रामवीर सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भेजा है। पत्र में रसीद खो जाने की वजह से एक शीतगृह पर 584 पैकेट आलू न दिए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में उसने बताया कि वह पेशे से किसान है, वर्ष 2020 में उसने अपने खेत में आलू की फसल की थी। उसके द्वारा मई खंदौली रोड पर स्थित एक कोल्ड स्टोर में कुल 584 पैकेट आलू भंडारित किया था। 10 जून को जब वह शीतगृह से वापस आ रहा था तो उसका एक बैग, जिसमें आलू भंडारण की असल रसीदें थीं, कहीं गिर गया, तलाश करने पर भी नहीं मिला, जिसकी सूचना उसने थाना सादाबाद पर भी दी थी और शीतगृह पर भी लिखित रूप से दी थी और अनुरोध किया था कि उसके नाम पर जमा आलू किसी अन्य व्यक्ति को न दिया जाए, लेकिन अब शीतगृह स्वामी ने उसे आलू देने से स्पष्ट इंकार कर दिया है। पत्र में उसने शीतगृह से आलू दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें