झुलसा एक फंगस जनित रोग है, जो सबसे पहले पौधों की ऊपरी पत्तियों को प्रभावित करता है। पत्तियां सूखने और गलने लगती हैं और धीरे-धीरे पूरा पौधा झुलस जाता है। समय रहते नियंत्रण न होने पर यह रोग तेजी से एक से दूसरे खेत में फैल रहा है। बीते कुछ दिनों से घने कोहरे, पाला, सर्द हवाओं और नमी ने फंगस के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण दिया है। जिससे आलू के पौधे झुलसने लगे हैं।
दक्षिण भारत तक होती है मांग
सादाबाद के किसान बेहतरीन प्रजाति का 3797 आलू उगाते हैं, जिसकी गुणवत्ता और रखरखाव आसान माना जाता है। यही कारण है कि इस आलू की दक्षिण भारत में सालभर मांग रहती है और इसका निर्यात भी होता है। इसके अलावा हाथरस और सासनी तहसील में चिप्सोना, सूर्या और डायमंड प्रजाति के आलू की खेती होती है, जिनकी मांग दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में होती है।