फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: राम-सीता के नाम से नेपाल में चलाए गए थे डाक टिकट व सिक्के, श्रीराम संग्रहालय को करेंगे यह सब दान

Thu, 18 Jan 2024 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के संग्रहकर्ता शैलेंद्र सराफ के पास नेपाल सरकार द्वारा जारी प्रभु श्रीराम व माता सीता पर 15 पैसे कीमत का डाक टिकट, रामलीला के अवसर जारी डाक टिकट और रसीद रजिस्ट्री पार्सल, जो कि अब आजाद भारत में बंद कर दी गई थी, वह भी उनके पास है। सूर्य वंशी भगवान राम के सूर्य देवता पर जारी डाक टिकट के अलाव कई ऐसे डाक टिकट व सिक्के उनके संग्रह में हैं, जो यमन, इंडोनेशिया, भूटान में भगवान श्रीराम पर जारी जारी किए गए थे।
विज्ञापन
रामनवमी के अवसर पर नेपाल सरकार की ओर से जारी किया गया डाक टिकट - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशल्या नंदन राम भारतीय संस्कृति और लोक स्मृतियों में बसे हुए हैं। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भगवान श्रीराम पर डाक टिकट व सिक्के चले हैं। डाक टिकट व सिक्का संग्रहकर्ता शैलेंद्र सराफ के संग्रह में भगवान राम से जुड़े दुर्लभ डाक टिकट व सिक्के आज भी संग्रहीत हैं।

विज्ञापन



उनके संग्रह में ऐसे टोकन और सिक्के हैं, जिन पर भगवान श्रीराम, सीता व लक्ष्मणजी और हनुमान के चित्र गुदे हैं। इसके अलावा तांबे के हनुमानजी के चित्र का सिक्का है। श्रीराम चरित मानस के रचियता गोस्वामी तुलसीदास और रामचरित मानस पर जारी डाक टिकट है। वर्ष 1970 में महर्षि वाल्मीकि पर जारी 20 पैसे कीमत का टिकट, जिसमें प्रभु राम, लक्ष्मण व सीता का चित्र छपा हुआ है।
विज्ञापन


नेपाल सरकार ने भी प्रभु श्रीराम व माता सीता पर 15 पैसे कीमत का डाक टिकट जारी किया था। यह टिकट रामनवमी के अवसर पर नेपाल सरकार ने संवत 2024 में जारी किया था। नेपाल सरकार ने राजा जनक पर भी एक डाक टिकट जारी किया था, वह भी शैलेंद्र के संग्रह में है। इसके साथ ही हाथरस में रामलीला के अवसर जारी डाक टिकट और रसीद रजिस्ट्री पार्सल, जो कि अब आजाद भारत में बंद कर दी गई थी, वह भी उनके पास है। सूर्य वंशी भगवान राम के सूर्य देवता पर जारी डाक टिकट के अलाव कई ऐसे डाक टिकट व सिक्के उनके संग्रह में हैं, जो यमन, इंडोनेशिया, भूटान में भगवान श्रीराम पर जारी जारी किए गए थे।
विज्ञापन


श्रीराम संग्रहालय को दान करेंगे सभी डाक टिकट व सिक्के
संग्रहक शैलेंद्र सराफ ने बताया कि भगवान श्री राम व उनसे जुड़े जो भी डाक टिकट व सिक्के उनके पास हैं, वह उन्हें अब भगवान श्रीराम के चरणों में प्रदान करेंगे। अयोध्या के श्रीराम संग्रहालय के माध्यम से सभी डाक टिकट व सिक्कों को अर्पित कर अपना जीवन धन्य बनाने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें