फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट कोविड सेंटर का शुभारंभ, कोरोना संबंधी ले सकेंगे सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत सादाबाद में वन विभाग गली में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ महेंद्र पाल शर्मा के जीएस मेडिकल सेंटर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने रविवार को पोस्ट कोविड सेंटर का उद्घाटन किया।
गौरव ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद व्यक्ति अन्य कई बीमारियों से ग्रसित हो जाता है, इन बीमारियों से बचने के लिए लोग डॉक्टर तरुण शर्मा व डॉ. हरेंद्र गुप्ता से उनके नंबर 7017240477 और 6397684953 पर व्हाट्सएप के जरिए निशुल्क परामर्श ले सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पोस्ट कोविड सेंटर शाम पांच बजे से सात बजे तक नि:शुल्क चलाया जाएगा। यहां पर कोरोना से ठीक होने के बाद भी सलाह ली जा सकती है। कार्यक्रम के जिला संयोजक सुनील गौतम ने कहा कि पूरे जनपद में लगभग आधा दर्जन पोस्ट कोविड सेंटर बनाए जा रहे हैं, जो अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में संचालित होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सादाबाद चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, डॉ महेंद्र पाल शर्मा, तुलसीदास अग्रवाल, हेमंत गौतम, मथुरा प्रसाद गौतम, कन्हैयालाल प्रधान मंस्या, सुरेंद्र शर्मा, दिनेश त्यागी, तपन जौहर, बबलू गौतम, अंकुश गौड़, अनिल पाराशर, गिरीश दिवाकर, चंद्रभान सिंह, चरण सिंह सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें