फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Mahotsav: 15 दिसंबर से शुरु होगा हाथरस महोत्सव, आ सकते हैं पॉप गायक कैलाश खेर

Wed, 29 Nov 2023 03:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सात दिन तक चलने वाला हाथरस महोत्सव 15 दिसंबर से शुरु होगा। हाथरस महोत्सव में जिला प्रशासन पॉप सिंगर कैलाश खेर को बुलाने के संपर्क में लगा हुआ है। 
विज्ञापन
कैलाश खेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों का खाका खींचा जा रहा है। वहीं पर्यटन विभाग की ओर से सात दिवसीय आयोजन में शामिल किए जाने के लिए कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से कैलाश खैर सहित अन्य कलाकारों से वार्ता की जा रही है। वहीं ब्रज की संस्कृति झलकाने वाले गीतों व भजनों के लिए भी कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। 

विज्ञापन


15 दिसंबर से शुरु होने वाले सात दिवसीय हाथरस महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से तैयारियों का खाका खींचा जा रहा है। सात दिन तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन की ओर से कलाकारों से संपर्क शुरु कर दिया गया है। कलाकारों से तिथि वार समय लिया जा रहा है, जिससे कि प्रत्येक दिवस एक कलाकार की प्रस्तुति कराई जा सके। 

जिला पर्यटन सूचना अधिकारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि टेंडर प्रकिया के बाद कार्यक्रम की तैयारियों को मूतरुप दिया जाएगा। फिलहाल कलाकारों की सूची तैयार कर उनसे संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें