फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एलईडी लाइटों से रोशन होगा तालाब चौराहा ओवरब्रिज

विज्ञापन
ओवरब्रिज के खंभों पर तिरंगा लाइट लगाते पालिका कर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के बीचों बीच स्थित तालाब चौराहा ओवरब्रिज अब तिरंगा लाइटों से जगमगाएगा। नगर पालिका प्रशासन की ओर से ओवरब्रिज पर लगे खंभों पर तिरंगा एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। ये तिरंगा एलईडी लाइटें वॉटर प्रूफ हैं। तांकि बारिश में भी जगमगाती रहें।
विज्ञापन




नगर पालिका की ओर से अभी तक मथुरा रोड की स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर गोलाई में तिरंगा लाइटों की झालरें लगाई गई थीं। अब इसी तर्ज पर तालाब चौराहा ओवरब्रिज को भी रोशन किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से कई लाख खर्च कर इन झालरों को लगाया जा रहा है। ओवरब्रिज पर कुल 30 पोलों पर इन लाइटों को लगाया जा रहा है।



एक पोल पर करीब 20 मीटर की झालर को निचले छोर तक लगाया जाएगा। एलईडी लाइटों की झालर लगने के बाद ओवरब्रिज की खूबसूरती रात के समय कई किलोमीटर तक साफ दिखाई देगी। अधिशासी अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि झालरों को लगवा दिया गया है, अब रात्रि में यह झालरें ओवरब्रिज को रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें