फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन से गिरा पॉलिटेक्निक छात्र, रेलवे ट्रैक पर मिला लहूलुहान, उपचार के दौरान हुई मौत

Mon, 09 Feb 2026 05:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ट्रेन से गिरा पॉलिटेक्निक छात्र रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक छात्र आकाश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर मेंडू रेलवे स्टेशन के निकट 8 फरवरी की शाम को एक युवक लहूलुहान हालत में मिला। उसकी पहचान एमजी पॉलिटेक्निक के छात्र आकाश (21) के रूप में हुई। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


अलीगढ़ के दादों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सीर नाहा निवासी सोमवीर का बेटा आकाश शहर के एमजी पॉलिटेक्निक का छात्र था। वह इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष में पढ़ता था। 8 फरवरी की शाम को वह मेंडू स्टेशन से आगे भैरव मंदिर के निकट रेलवे ट्रैक पर जख्मी हालत में पड़ा मिला। कोतवाली हाथरस जंक्शन व जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन में पता चला कि युवक ट्रेन से गिरा है। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह आगरा रोड पर किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। संभावना है कि वह ट्रेन से वापस घर आ रहो, लेकिन इस संबंध में उससे कोई बात नहीं हुई थी। जीआरपी थाना प्रभारी सुअेश सिंह ने बताया कि को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। ट्रेन से गिरने के कारण युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें