पॉलिटेक्निक के करीब सभी ट्रेड में सीटें भर चुकी है, लेकिन एग्रीकल्चर में अभी करीब 43 सीटें खाली हैं। इस ट्रेड में कुल 56 सीटें हैं, इसमें से मात्र 13 में ही विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
हाथरस शहर के एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए इस साल की छठी काउंसिलिंग हो चुकी है। 1 सितंबर को काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी पॉलिटेक्निक कॉलेज में अभी करीब 70 सीटें खाली हैं। इसमें अधिकांश सीटें एग्रीकल्चर की हैं।
विज्ञापन
हाथरस के एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में हैं। छठी काउंसिलिंग होने के बाद काॅलेज की कुल 756 सीटों में से करीब 676 सीटों को ही भरा जा सका है। माना जा रहा है कि अगर सातवीं काउंसिलिंग कराई गई तो पूरी सीटें भर सकती हैं, लेकिन अगर काउंसिलिंग नहीं हुई तो सीटें खाली भी रह सकती हैं।
अहम बात यह है कि पॉलिटेक्निक के करीब सभी ट्रेड में सीटें भर चुकी है, लेकिन एग्रीकल्चर में अभी करीब 43 सीटें खाली हैं। इस ट्रेड में कुल 56 सीटें हैं, इसमें से मात्र 13 में ही विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। आसपास एग्रीक्लचर काॅलेज की संख्या कम होने के चलते इस तरह की समस्या सामने आ रही है। प्रधानाचार्य मुकेश ने बताया कि अगली काउंसिलिंग के लिए अभी कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। निर्देश मिलने पर इसकी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।