आज जनपद में पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। जिसके लिए शहर के दस कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केेेंद्रों को दो जोन में बांटा गया है।
शहर के दस केंद्रों पर होने वाली प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में 3197 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा केवल एक केंद्र बागला इंटर कॉलेज पर होगी, जिसमें 347 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। दोनों पालियों की प्रवेश 3444 अभ्यर्थी दोनों पालियों की प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। शहर के दस केंद्रों को दो जोन में विभाजित किया गया है। कोविड़-19 के नियमों का पालन कराते हुए प्रवेश परीक्षा को संपन्न कराए जाने के निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं।
प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य/जिला संयोजक, संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020, महामाया पॉलीटेक्निक ऑफ आईटीआई हाथरस।