फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, न्याय पंचायतवार बनाई गई टेबलें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने खाका खींच लिया है। 15 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। यहां ब्लॉक हाथरस की पोलिंग पार्टियां एमजी पॉलीटेक्निक के ग्राउंड से रवाना की जाएंगी। यहां न्याय पंचायतवार 10 टेबलें लगाई गई हैं। इन टेबलों से ही ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतपत्र भी दिए जाएंगे।
जिले में प्रथम चरण में 15 को ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। आयोग के निर्देशों के क्रम में इस बार मतदाता एक बार में चारों पदों के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा। 14 अप्रैल बुधवार को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक सदर क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां एमजी पॉलीटेक्निक से रवाना होंगी। इन टेबलों के जरिए कर्मियों को मतपत्र, आदि सामान दिए जाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को नामित किया गया है। देर शाम तक एडीओ पंचायत केके गौतम सहित अन्य अफसर तैयारियों को दुरुस्त कराने में जुटे रहे। वहीं ब्लॉक परिसर में मतपत्रों की बंडलिंग का काम भी निपटाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें