हाथरस। पुलिस लाइन में शनिवार को 30 पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें कई कई पुलिसकर्मियों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था और कुछ हाइपरटेंशन से पीड़ित थे।
हर महीने के दूसरे शनिवार को पुलिस लाइन में जिला अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाता है। इस शिविर में आंख, नाक, कान, दांत की जांच की जाती है और पुलिसकर्मियों की पल्स व बीपी भी नापा जाता है।
आम बीमारियों की दवा भी इस शिविर में मुफ्ता बांटी जाती है। हालत खराब होने पर पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल या हायर सेंटर पर उपचार की सलाह दी जाती है। शनिवार को लगे कैंप में 30 पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कैंप में शिरकत करने वाले डॉक्टर आईवी सिंह ने बताया कि कई पुलिसकर्मियों को ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ और कई पुलिसकर्मी हाइपरटेंशन से ग्रसित मिले। कुछ पुलिस कर्मी बुखार से भी पीड़ित पाए गए। उन्होंने बताया कि नींद पूरी न होने के कारण ब्लड प्रेशर असामान्य हो जाता है।
अधूरी नींद के कारण ही तनाव पैदा होता है। पुलिसकर्मियों को शरीर को फिट रखने के लिए पर्याप्त समय तो नहीं मिलता लेकिन उनके कार्य की प्रकृति भाग-दौड़ वाली है जिससे मेहनती पुलिसकर्मी ब्लड प्रेशर को काबू में रख सकते हैं। इसके अलावा उन्हें खाना खाने, सोने और जागने का समय निश्चित करना चाहिए। सभी पुलिसकर्मियाें को ध्यान और योग करने की सलाह दी गई है।
कुछ पुलिसकर्मियों का ब्लड प्रेशर बढ़ा पाया गया है। उन्हें उसी हिसाब से खानपान आदि की सलाह डॉक्टरों ने दी है। इसी के साथ उनसे एक्सरसाइज, ध्यान और योग करने को भी कहा गया है।
- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसपी हाथरस