पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर सलामी देते एसपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
स्वतंत्रता दिवस पर अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने ध्वजारोहण कर सभी पुलिस कर्मियों को कार्य के प्रति निष्ठा व ईमानदारी की शपथ दिलाई।
पुलिस लाइन में 73वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ किया गया। यहां पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यहां पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली हाथरस गेट के एसआई मुन्ना लाल को पुलिस पदक और कोतवाली मुरसान के एसएसआई उमेश कुमार शर्मा को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अति उत्कृष्ट सेवा पदक से एसएचओ सहपऊ राजवीर सिंह, कोतवाली सदर के मुख्य आरक्षी रवींद्र सिंह और कोतवाली सिकंदराराऊ के मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह को सम्मानित किया। कोतवाली सिकंदराराऊ के एसआई वैश अहमद व मुख्य आरक्षी अनिल कुमार पांडेय, हसायन के एसआई हेमंत कुमार, रीडर कार्यालय के मुख्य आरक्षी रामब्रज, कोतवाली सदर के मुख्य आरक्षी भीमसिंह, परिक्षेत्र कार्यालय से संबद्ध मुख्य आरक्षी अनुरुद्ध सिंह और सीओ सिटी दफ्तर के मुख्य आरक्षी राकेश कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। पुलिस लाइन/सर्वलाइंस सैल के मुख्य आरक्षी महेंद्र प्रताप सिंह को प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया। 100 डायल चार पहिया वाहन कमांडर रामजीत सिंह, कमांडर उदयवीर सिंह, सब कमांडर आरक्षी राजेश कुमार, सब कमांडर आरक्षी कन्हैयालाल शर्मा, पायलट आरक्षी प्रदीप कुमार, पायलट एचजी सत्यवीर सिंह सहित 100 डायल दो पहिया वाहन कमांडर जसबंत सिंह, कमांडर आरक्षी रामनरायन, कमांडर आरक्षी अजय कुमार, पायलट एचजी अर्जुन कुमार, पायलट एचजी पवन कुमार और सतेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी रामशब्द यादव सहित पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।