फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हत्यारोपी बेटी के बयान लेने गाजियाबाद जाएगी पुलिस, किशोर न्यायालय से मिली मंजूरी

Wed, 14 Jun 2023 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस गेट के मोहल्ला में 6 जून को बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिक्षक पिता की हत्या की थी। इस हत्या के मामले में मृतक के पिता ने अपनी नातिनी और उसके प्रेमी के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया था। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर इन दोनों हत्यारोपी को हरिद्वार में हरि की पौड़ी पर हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में शिक्षक की नाबालिग बेटी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर की गई हत्या के मामले में पुलिस बुधवार यानि आज गाजियाबाद बेटी के बयान लेने के लिए जाएगी। इसे लेकर पुलिस ने किशोर न्यायालय से अनुमति ले ली है। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में प्रार्थना भी दे दिया है।

विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट के मोहल्ला में 6 जून को बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिक्षक पिता की हत्या की थी। इस हत्या के मामले में मृतक के पिता ने अपनी नातिनी और उसके प्रेमी के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया था। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर इन दोनों हत्यारोपी को हरिद्वार में हरि की पौड़ी पर हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

हाथरस पुलिस ने इन दोनों हत्यारोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर हरिद्वार से लेकर आई। यहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया। जहां से हत्यारोपी प्रेमी को बाल सुधार गृह मथुरा तथा शिक्षक की पुत्री को गाजियाबाद बाल सुधार गृह भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें