फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद घिरी पुलिस

Thu, 18 Jun 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
आइसक्रीम पार्लर पर सुनील हत्याकांड के आरोपी चंदन की दोस्तों के साथ वीडियो वायरल मामले में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में पकड़े गए मंजीत के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की चर्चा चल रही थी, लेकिन मामला सुर्खियों में होने के बाद देर रात पुलिस अधिकारी कोतवाली पहुंचे और फिर देर रात 11.54 बजे रिपोर्ट लिखी गई।
विज्ञापन


एसआई यतेंद्र सिंह तेवतिया ने रिपोर्ट में चंदन व मंजीत को नामजद किया है। वीडियो में चंदन ड्राइविंग सीट पर नजर आ रहा है, जबकि मंजीत चंदन की लाइसेंसी पिस्टल को हाथ में लेकर आइसक्रीम पार्लर से गोली मारने की बात कहता नजर आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
इधर, सुनील के परिजनों ने भी इस वीडियो को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान मृतक की पत्नी व भांजी ने एसडीएम सदर को वीडियो दिखाते हुए कहा कि हत्या करने के बाद आरोपी कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे थे। इधर, कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मंजीत को गिरफ्तार किया तो सासनी पुलिस ने सुनील की हत्या व आर्म्स एक्ट में चंदन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन






फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो वायरल मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें