फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कोतवाली का किया घेराव, सफाई कर्मचारियों की पिटाई का कर रहे विरोध

Sat, 28 Oct 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिल्ट सफाई करने गए सफाई कर्मचारियों के साथ राशन डीलर और उसके तीन साथियों ने मारपीट कर दी। इस पर सफाई कर्मचारियों ने हाथरस गेट कोतवाली का घेराव कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट का घेराव करते संविदा सफाई कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तमना गढ़ी में सिल्ट सफाई करने गए सफाई कर्मचारियों के साथ राशन डीलर और उसके तीन साथियों ने मारपीट कर दी। तीन लोग घायल हो गए। जानकारी पर सफाई कर्मचारियों ने हाथरस गेट कोतवाली का घेराव कर दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें समझाकर शांत किया। इस संबंध में पुलिस ने चार नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


डैनी प्रिंस पुत्र डेविड प्रिंस निवासी वाल्मीकि बस्ती थाना सदर कोतवाली ने थाना हाथरस गेट में तहरीर देते हुए कहा है कि वह वार्ड 11 में सफाई पर्यवेक्षक हैं। वह शुक्रवार की सुबह अपने कर्मियों के साथ सिल्ट सफाई के लिए तमना गढ़ी गए थे। तभी राशन डीलर से बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि राशन डीलर ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की, पथराव कर दिया, जिससे उनके टेंपो का शीशा भी टूट गया। बीच बचाव करने आया अरुण पुत्र महेंद्र सिंह निवासी तमना गढ़ी घायल हो गया।

बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी थाना हाथरस गेट पहुंच गए और कोतवाली का घेराव कर दिया। सीओ सादाबाद गोपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जैसे-तैसे सफाई कर्मचारियों को शांत किया। इस मामले में पुलिस ने विचारदास, आदित्य, गुड्डू और प्रहलाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सादाबाद गोपाल सिंह का कहना है कि कुछ सफाई कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया था। घेराव की बात गलत है। सफाई कर्मचारी अपनी शिकायत लेकर थाने आए थे। हमने उन्हें समझा-बुझाकर घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें