फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों को अगवा करने के मामले में तीसरे आरोपी की पुलिस की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

दो किशोरियों को अगवा करने के मामले में कोतवाली पुलिस को तीसरे आरोपी की तलाश है। आरोपी राया थाना क्षेत्र के गांव सोनई का रहने वाला है, जबकि एक युवती सहित दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दो सगी नाबालिग बहनों को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के श्रीनगर निवासी इमरान, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला निवासी आफरीन पुत्री कलुआ और सोनई मथुरा निवासी उमेश पुत्र यूसुफ 29 जुलाई को अगवा कर अपने साथ ले गए थे। चौकी बिचपुरी के सिपाहियों ने कार में संदिग्ध व्यक्तियों को कार सहित पकड़ लिया। यहां से सोनई निवासी उमेश पुलिस को चकमा देकर भाग गया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस रात में राया पहुंची और किशोरियों और आरोपियों को अपने साथ हाथरस लेकर आई। तीनों के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ और पोस्को की धाराओं में पुलिस ने बच्चियों के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ प्रवेश राणा ने बताया कि दो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही वह भी हमारी पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें