फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बड़े सट्टेबाजों की तलाश में पुलिस ने दी दबिशें, खलबली

Thu, 16 May 2019 12:09 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। क्रिकेट के सट्टे में बड़े बुकी तक पहुंचने के लिए पुलिस अपनी जांच का दायरा लगातार बढ़ा रही है। पुलिस की सर्विलांस टीम इसे लेकर काम कर रही है और इस धंधे से जुड़े कुछ लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस ऐसे लोगों को भी टटोल रही है, जोकि पहले इस धंधे में लिप्त रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने बुधवार को कई लोगों की तलाश में दबिशें भी दी लेकिन बड़े बुकी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले शहर के एक उद्यमी अशोक अग्रवाल के बेटे अनुपम अग्रवाल ने थाना कोतवाली में व्यापारी नेता अशोक बागला के बेटे नितिन बागला सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इन लोगों ने आईपीएल के सट्टे के नाम पर उससे काफी मोटी रकम ऐंठ ली। रिपोर्ट में चेकों का भी उल्लेख किया गया है।  सूत्रों की मानें तो यह रकम करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। वहीं व्यापारी नेता अशोक बागला ने इस रिपोर्ट को गलत बताया था। इस मामले में पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस ने मोबाइल नंबरों की सीडीआर भी निकाली।

सर्विलांस टीम  इस पर काम कर रही है। कई बड़े बुकी की तलाश में पुलिस ने दबिशें भी दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस बुकी तक पहुंचने के लिए कई लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, जिससे कि तार लगातार जुड़ सकें और नेटवर्क का पता लग सके। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि जल्द ही पुलिस क्रिकेट के बुकी व इसमें लिप्त लोगों तक पहुंच जाएगी और यह पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें