नलकूपों से चोरी के मामले में पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : पुलिस
हाथरस में सासनी कोतवाली पुलिस ने ग्राम लढ़ौता के नलकूपों से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को नानऊ रोड किला तिराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
नलकूपों से चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अमन पुत्र राजेश कुमार निवासी अंजू प्रियंका कॉलेज वाली गली, बिजाहरी कस्बा सासनी बताया है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह चोरी के समान को कबाड़े की दुकान पर बेचने जा रहा था और कुछ सामान पहले ही कबाड़ी को बेच चुका है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक चेंज ओवर संडासी, पेचकस, स्टार्टर के तांबे का तार बरामद मिला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश किया था। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
<iframe src="https://hyperlocal-source-video.amarujala.com/uploaded_videos/hyperlocal_videos/2024/01/17/1Rq9kFF.mp4" width="640" height="480" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>