फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: गर्भवती की उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने चिता से निकलवाया अधजला शव, भेजा पोस्टमार्टम को

Sat, 09 Sep 2023 11:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परिजन शव को हाथरस ले आए और आनन-फानन शहर के इगलास रोड स्थित पत्थरवाली शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस बीच मृतका के मायके पक्ष के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो वह कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गए और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस श्मशान घाट पहुंच गई और जलते हुए शव को चिता से निकलवाकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मायके पक्ष के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी। पुलिस ने चिता से जलता हुआ अधजला शव बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर निवासी रागिनी (24) पत्नी राकेश की दो बेटी पहले से हैं और इन-दिनों वह गर्भवती थी। शुक्रवार को परिजन उसकी जांच कराने के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सक ने उसमें हीमोग्लोबिन कम बताया था। चिकित्सक खून चढ़ाने से पहले जांच कर रहे थे। तभी महिला की हालत बिगड़ गई। 

आनन-फानन चिकित्सक ने उसे जिला महिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में भी जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो यहां से भी चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे एक निजी चिकित्सालय में ले गए। वहां रागिनी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


परिजन शव को हाथरस ले आए और आनन-फानन शहर के इगलास रोड स्थित पत्थरवाली शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस बीच मृतका के मायके पक्ष के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो वह कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गए और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस श्मशान घाट पहुंच गई और जलते हुए शव को चिता से निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला के मायके पक्ष द्वारा पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी गई है। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। -शमीम अहमद, निरीक्षक अपराध कोतवाली हाथरस गेट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें