अलीगढ़ में रविवार को सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले के बाद यहां भी पुलिस-प्रशासन एक बार फिर सतर्क हो गया है। सोमवार को पैतृक गांव बहरदोई में सुमन के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ियां भी सुमन के आवास के चक्कर काटती रहीं। हालांकि सबकुछ ठीक रहा। गांव में सुमन के काफिले पर हमले को लेकर काफी चर्चाएं रहीं। लोग एक-दूसरे से हमले के बारे में चर्चा करते दिखाई दिए। इधर, पुलिस ने सभी से शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की। खुफिया तंत्र भी पल-पल की खबर लेता रहा।