ज्ञानवापी संबंधित प्रकरण के निर्णय के मद्देनजर शहर के लोहट बाजार में सीओ सिटी की मौजूदगी में तैन?
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
ज्ञानवापी मामले को लेकर सोमवार को पुलिस अलर्ट रही। अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय के निर्देशन में जनपद के संवेदनशील स्थानों, शहर क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल के साथ रूट मार्च किया गया। सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी आदि अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की।
व्यापारियों, छात्रों व लोगों से संवाद करते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा अराजकता फैलाने अथवा सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को बताया गया कि इस दौरान सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें।
किसी भी धर्म, संप्रदाय के संबंध में कोई अवांछित पोस्ट न करें और इनके बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य न करें, जिससे जनपद में अमन चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो। अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार पुलिस सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी की जा रही है।