संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अलीगढ़ रोड स्थित तमना गढ़ी में दो पक्ष आपस में जरा सी बात को लेकर भिड़ गए। यहां पर हुई मारपीट में महिलाएं भी घायल हो गईं। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव तमन्ना गढ़ी में कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच दोनों पक्षों की महिलाएं भी वहां पर आ गई और उनमें भी मारपीट होने लगी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों पक्ष तहरीर लेकर थाने पहुंचे।
मारपीट में घायल महिलाओं को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पर उपचार दिया जा रहा था। अस्पताल की इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट कर रही महिलाओं को जैसे-तैसे शांत किया गया। जानकारी मिलने पुलिस ल अस्पताल आ गई। संवाद