फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : 12 केंद्रों पर 3984 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Tue, 30 Jul 2024 04:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 12 केंद्रों पर होने वाली यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में 3984 अभ्यर्थी भाग लेेंगे। पुलिस प्रशासन परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। प्रदेश में 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को यह परीक्षा होनी है।
विज्ञापन

जिले में 17 व 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा हुई थी। पेपर लीक होने से यह परीक्षा रद्द हो गई थी। सरकार ने इस परीक्षा को दोबारा कराने का एलान किया था। तभी से अभ्यर्थियों को परीक्षा की तिथि का इंतजार था। पिछले दिनों परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी गई। परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 3984 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पुलिस प्रशासन इस परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराने की तैयारी में जुट गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि हर हाल में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित कराने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें