फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा 2015 : सत्यापन में चार और फर्जी अभ्यर्थी मिले

Thu, 05 Jul 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 पुलिस भर्ती परीक्षा 2015 में अभ्यर्थियों की जांच-पड़ताल में चार अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। दो अभ्यर्थियों की जन्मतिथि और अंकों में अंतर मिला है तो दो अभ्यर्थियों ने जन्मतिथि कम दर्शाकर नौकरी हासिल करने की कोशिश की है। परीक्षा के नोडल अधिकारी सीओ सादाबाद योगेश कुमार के आदेश पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने चारों अभ्यर्थियों के विरुद्ध धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


सीओ सादाबाद योगेश कुमार के मुताबिक शैक्षिक प्रमाणपत्रों को 27 जून को जांच के लिए क्षेत्रीय सचिव कार्यालय, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शैक्षिक परिषद, मेरठ भेजा गया था। शैक्षिक परिषद ने जांच के बाद जो रिपोर्ट पुलिस प्रशासन को भेजी, उसमें चार अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों में भिन्नता पाई गई। चारों आरोपियों ने फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर नौकरी हासिल करने की कोशिश की।

देवेंद्र कुमार पुत्र इंद्रपाल निवासी गढ़ी राधेबाग, मुरसैना, सादाबाद के हाईस्कूल, इंटर के अंक और जन्मतिथि भिन्न मिली। वहीं राहुल कुमार पुत्र पूरन सिंह निवासी सुल्तानपुर, धांधरू, सहपऊ की जन्मतिथि अलग पाई गई। सोनिया पुत्र बृजमोहन निवासी विशुनदास, मुरसान ने भी हाईस्कूल की अंक तालिका में फर्जीवाड़ा कर कम जन्मतिथि दर्शाई।
विज्ञापन


विनीत कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी कोकना खुर्द, सहपऊ के हाईस्कूल, इंटर के अंक और जन्मतिथि अलग पाए गए। अंक तालिकाएं भिन्न मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन यादव का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें