फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डेढ़ लाख लूट की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस, तीन गिरफ्तार

Tue, 27 Feb 2024 02:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तमना गढ़ी निवासी बॉबी ठाकुर पुत्र मनोहरलाल ने डायल 112 पर सूचना दी कि नगला उम्मेद पर रूहेरी तिराहा के पास चार-पांच अज्ञात आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए हैं। यह सुनते ही पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में लूट की घटना की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रूहेरी तिराहा नगला पर डेढ़ लाख रुपये लूट की सूचना पर पुलिस पर पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस की तहकीकात में विवाद रुपयों के लेनदेन का निकला। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


तमना गढ़ी निवासी बॉबी ठाकुर पुत्र मनोहरलाल ने डायल 112 पर सूचना दी कि नगला उम्मेद पर रूहेरी तिराहा के पास चार-पांच अज्ञात आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए हैं। यह सुनते ही पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में लूट की घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। शिकायतकर्ता बॉबी ठाकुर ने बताया कि उस पर कुलदीप उर्फ कुलिया पुत्र ओमप्रकाश निवासी रूहेरी थाना हाथरस गेट के 3600 रुपये उधार थे। 

कुलदीप शराब के नशे में 26 फरवरी को अपने रुपये मांगने आया था। उसने 1500 रुपये दिए, लेकिन कुलदीप ने रुपये नहीं लिए और फेंक दिए। वह उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। उसने गुस्से में आकर डायल-112 पर लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए बॉबी ठाकुर पुत्र मनोहर लाल निवासी तमना गढ़ी थाना हाथरस गेट, पवन पुत्र ओमप्रकाश निवासी रुहेरी थाना हाथरस गेट व कुलदीप उर्फ कुलिया पुत्र ओमप्रकाश निवासी रुहेरी थाना हाथरस गेट को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें