फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: दो ऊपरगामी पुल व चार अंतरगामी रेल पास का हुआ लोकार्पण, यह मिलेंगे फायदे

Tue, 27 Feb 2024 01:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रति का नगला के निकट जहांगीरपुर अंतरगामी रेलपास का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख हसायन धर्मेंद्रपाल सिंह ने किया। यहां डीसीआई मथुरा छावनी अमित कुमार शामिल रहे। नौरथा सिकंदराराऊ-अगसौली के बीच आरयूबी का लोकार्पण गांव प्रधान नौरथा अवधेश कुमार ने किया। गांव अरनियां में आरयूबी का लोकार्पण ग्राम प्रधान अरनियां पप्पू ने किया।
विज्ञापन
बटन दबाकर वर्चुअल माध्यम से पीएम मोदी ने किए लोकार्पण - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-मध्य और पूर्वोत्तर रेलवे के ओवरब्रिज व अंतरगामी रेल पास का लोकार्पण 26 फरवरी को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसे लेकर जिले के कुल छह स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय स्तर पर सांसद राजवीर दिलेर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उद्घाटन की रस्म निभाई। कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे की ओर से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई निर्माण कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया और इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें हाथरस शहर में तालाब चौराहा के नीचे आयोजित कार्यक्रम में रामबाग इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा की उपस्थिति रही। आईओडब्ल्यू मथुरा छावनी आरपी कुशवाहा, आईओडब्ल्यू हाथरस सिटी संजीव कुमार शर्मा की उपस्थिति रही। रति का नगला के निकट जहांगीरपुर अंतरगामी रेलपास का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख हसायन धर्मेंद्रपाल सिंह ने किया। यहां डीसीआई मथुरा छावनी अमित कुमार शामिल रहे। नौरथा सिकंदराराऊ-अगसौली के बीच आरयूबी का लोकार्पण गांव प्रधान नौरथा अवधेश कुमार ने किया। गांव अरनियां में आरयूबी का लोकार्पण ग्राम प्रधान अरनियां पप्पू ने किया।
विज्ञापन

महरारा में रेलवे के ऊपरगामी पुल का लोकार्पण 
सहपऊ क्षेत्र के गांव महरारा में रेलवे लाइन के ऊपर बने पुल का दोपहर को जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय एवं ब्लॉक प्रमुख रामकिशन ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए गए लगभग 1500 रोड ओवर एवं अंडर ब्रिज के वर्चुअल उद्घाटन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन


संचालन केएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनार सिंह अग्र ने किया। समारोह में आरपी कन्या स्नाकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा सोनिया वार्ष्णेय ने गणेश वंदना पर भारतीय नृत्य प्रस्तुत किया। केएस इंटर कॉलेज एवं कस्तूरबा कन्या आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किए। रेलवे की ओर से आए अधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष प्रतीक चिह्न के रूप में तुलसी का पौधा देकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें