फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सराफा कारोबारी से लूट में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, दे रही दबिश

Thu, 09 Nov 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

7 नवंबर की देर शाम सराफा कारोाबारी दुकान बढ़ाकर स्कूटी से बेटे के साथ घर जा रहे थे। तभी मुरसान गेट स्थित भैरों मंदिर के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिता-पुत्र को रोक लिया और उन पर हथियार तान दिए। बदमाश स्कूटी में टंगे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी से भरा थैला छीनकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे।
विज्ञापन
मुरसान गेट पर सराफ से लूट के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के घनी आबादी वाले मुरसान गेट स्थित भैरों मंदिर के निकट 7 नवंबर की देर रात स्कूटी सवार सराफा कारोबारी पिता-पुत्र से हुई लाखों रुपये के आभूषण व नकदी की लूट के मामले में पुलिस खाली हाथ है। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। बदमाशों व संदिग्धों की तलाश में पुलिस कई टीम व एसओजी ने देर रात तक कई स्थानों पर दबिश दी।

विज्ञापन


शहर के मुरसान गेट हीरालाल क्वार्टर निवासी गोविंदशरण अग्रवाल की शहर के रामलीला मैदान में कल्पना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 7 नवंबर की देर शाम वह दुकान बढ़ाकर स्कूटी से बेटे सागर के साथ घर जा रहे थे। तभी मुरसान गेट स्थित भैरों मंदिर के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिता-पुत्र को रोक लिया और उन पर हथियार तान दिए। बदमाश स्कूटी में टंगे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी से भरा थैला छीनकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली सदर पुलिस व एसओजी टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को काफी देर तक गहनता से देखा था, जिसमें साफ दिखाई दिया कि वारदात में शामिल तीन बदमाशों से दो ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि एक बदमाश ने अपना चेहरे पर गमछा लगा रखा था। बदमाशों ने पहले सराफा कारोबारी के घर व रास्ते की रेकी की और उसके बाद आसानी से इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित व्यापारी गोविंद शरण अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पी ड़ित व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। -विमल कुमार, प्रभारी निरीक्षक अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें