फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रांसफॉर्मर बना आग का गोला, मची अफरा-तफरी

Thu, 09 Nov 2023 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के मथुरा रोड कोटा रोड स्थित नगरिया नंदराम में लगे 250 केवी के ट्रांसफॉर्मर में ओवरलोडिंग के चलते तेज धमाके से आग लग गई। आग लगने से ट्रांसफॉर्मर फुंक गया और कई इलाकों की काफी देर तक बिजली गुल रही
विज्ञापन
गांव नहरोई में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मथुरा रोड कोटा रोड स्थित नगरिया नंदराम में लगे 250 केवी के ट्रांसफॉर्मर में 8 नवंबर की दोपहर को ओवरलोडिंग के चलते तेज धमाके से आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर आग का गोला बन गया। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले ही बिजली कर्मचारियों ने लोगों के सहयोग से आग को बुझा लिया। शाम को फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलवा लिया गया।

विज्ञापन


ट्रांसफॉर्मर में आग लगने पर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत विभाग व अग्निशमन विभाग को दी। विद्युत विभाग के अधिकारी व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से बिजली कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।

आग लगने से ट्रांसफॉर्मर फुंक गया और कई इलाकों की काफी देर तक बिजली गुल रही। इस कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपखंड अधिकारी प्रथम शहर विशाल निषाद ने बताया कि 250 केवी का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। इसे बदलवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें