फैक्टरी संचालक की तलाश में जुटी पुलिस
केमिकल फैक्टरी में लगी थी भीषण आग, गंभीर रूप से झुलसे थे कई लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रंग, हींग और केमिकल फैक्टरी संचालक की तलाश में पुलिस जुट गई है। अभी तक वह पुलिस की पकड़ से फरार है।
कोतवाली सदर में सादाबाद गेट चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा ने फैक्टरी संचालक संजीव वार्ष्णेय पुत्र रामबाबूलाल वार्ष्णेय निवासी गणेश सिटी गिजरौली के खिलाफ धारा 285, 337 और 338 में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस की मानें तो संजीव वार्ष्णेय रविवार की रात से ही फरार हो गया है। उसका मोबाइल फोन नंबर भी बंद जा रहा है। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि फैक्टरी संचालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी वह फरार है। उसका मोबाइल फोन भी बंद है।