फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो दिन हुई मारपीट में पुलिस ने तीन दिन बाद की 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, मामले की जांच में जुटी

Mon, 05 Jan 2026 12:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की गई है, मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र के गांव खेड़ा बरामई में 31 दिसंबर व 1 जनवरी को हुई मारपीट में पुलिस ने तीन दिन बाद 4 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


रामप्रकाश निवासी खेड़ा बरामई ने बताया है कि 31 दिसंबर की शाम को उनके चाचा महावीर दावत खाने गए थे। आरोप है कि वहां दामो, महावीर और राकेश ने उन्हें पीटा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। दूसरे दिन एक जनवरी की सुबह दामो, राकेश, महावीर, कालू, टिंकू और होरीलाल लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। गाली-गलौज करने उसे व पत्नी रेखा, भाई की पत्नी कुसमा, बुआ और भाई को पीटा। 

इधर, दूसरे पक्ष के राकेश ने भी रामप्रकाश, नारद, सत्ते, करन और बन्ना पर पीटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की गई है, मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें