मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की गई है, मामले की जांच की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुरसान क्षेत्र के गांव खेड़ा बरामई में 31 दिसंबर व 1 जनवरी को हुई मारपीट में पुलिस ने तीन दिन बाद 4 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
रामप्रकाश निवासी खेड़ा बरामई ने बताया है कि 31 दिसंबर की शाम को उनके चाचा महावीर दावत खाने गए थे। आरोप है कि वहां दामो, महावीर और राकेश ने उन्हें पीटा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। दूसरे दिन एक जनवरी की सुबह दामो, राकेश, महावीर, कालू, टिंकू और होरीलाल लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। गाली-गलौज करने उसे व पत्नी रेखा, भाई की पत्नी कुसमा, बुआ और भाई को पीटा।
इधर, दूसरे पक्ष के राकेश ने भी रामप्रकाश, नारद, सत्ते, करन और बन्ना पर पीटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की गई है, मामले की जांच की जा रही है।